पश्चिम बंगाल उर्दू एकेडमी के लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन




आसनसोल : आसनसोल के केएसटीपी क्षेत्र के निकट बीसी राय रोड पर स्थित पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी में एक लाइब्रेरी का उदघाटन किया गया। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और उर्दू अकादमी के उपसभापति नदीमुल हक ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस लाइब्रेरी में कॉलेज व यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए किताबें, प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें और साहित्यिक किताबें रखी गई हैं। फिलहाल सप्ताह में तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को यह लाइब्रेरी छात्रों के लिए खुला रहेगा। बाद में एक दिन छुट्टी कर सप्ताह में छह दिन लाइब्रेरी की सुविधा दी जाएगी। शनिवार को हुए उद्घाटन कार्यक्रम में उपसभापति नदीमुल हक के साथ ही उर्दू अकादमी की कार्यकारी कमेटी के अध्यक्ष एस.एम.एस हैदर, उर्दू अकादमी की सचिव एन जैनत के साथ ही अन्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। लाइब्रेरी के उदघाटन के बाद एक मुशायरा का भी  आयोजन किया गया जिसमें कई शायरों ने अपनी-अपनी नज्में पेश कीं। उद्घाटन समारोह के बाद पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी के उपसभापति नदीमुल हक ने कहा कि कलकत्ता में उर्दू अकादमी द्वारा जो सुविधाएं दी जा रही हैं, धीरे-धीरे कर आसनसोल की उर्दू अकादमी में भी इन सुविधाओं को चालू किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली