टीएमसी के द्वारा नगर निगम चुनाव में धांधली का लोकसभा उपचुनाव में जनता लेगी बदला - गुलाम सरवर



आसनसोल : आसनसोल दक्षिण मंडल कांग्रेस कमेटी के द्वारा आसनसोल हॉटन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर, 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद मोहम्मद मुस्तफा और 59 नंबर वार्ड के पार्षद जाकिर हुसैन को पुष्पपुंज देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर 28 नंबर वार्ड के पार्षद गुलाम सरवर ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव कुछ माह पहले हुए हैं।उस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार गठन की। तृणमूल कांग्रेस के नेता पूरे राज्य सहित आसनसोल में भी विकास की कई उपलब्धियां गिनाते हैं। यदि सही में ईतना विकास हुआ। तो नगर निगम चुनाव में 106 वार्डों में तृणमूल कांग्रेस ने जिस तरीका का रेगिंग, लूटपाट की। इसकी क्या आवश्यकता थी। तृणमूल कांग्रेस के कोई एक भी पार्षद अपने छाती पर हाथ रख कर यह नहीं कह सकते हैं कि वह बिना रेगींग के जीते हैं। हालांकि कई ऐसे नेता थे। जो बिना रेगिंग के अच्छे वोट से जीत सकते थे। लेकिन वहां भी रैगिंग की गई। लेकिन इसका बदला लोकसभा उपचुनाव में जनता केंद्रीय जवान बलों के उपस्थिति में लेगी। जनता के अधिकार को जिस तरह से हनन किया गया। जनता उसे भूली नहीं है। जनता इसका बदला अवश्य लेगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद अशोक राय, प्रखंड अध्यक्ष शाह आलम, मोहम्मद तनवीर, शोभिक मुखर्जी, जग्गू दास आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार