शत्रुघ्न सिन्हा ने मंत्री मलय घटक से की फोन पर बात



आसनसोल : आसनसोल लोकसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली बार फोन पर राज्य के कानून एवं लोक निर्माण मंत्री सह आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक मलय घटक से फोन पर वार्ता की।मलय घटक ने जानकारी देते हुए कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा एक-दो दिन के अंदर आसनसोल आएंगे। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया है कि हम लोग 2 लाख वोट से जीतेंगे। आप केवल आसनसोल चले आइए। यहां तृणमूल कार्यकर्ता आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह आपको लेकर मैदान में उतरना चाह रहे हैं। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे जल्द आसनसोल आएंगे। नामांकन करने से लेकर प्रचार करने तक वे हर जगह कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे। मंत्री मलय घटक ने कहा कि वे शत्रुघ्न सिन्हा के लिए आसनसोल में एक बेहतर जगह खोज रहे हैं। जहां से शत्रुघ्न सिन्हा अपना प्रचार अभियान चला सके। वहीं उन्होंने बताया कि बॉलीवुड की अभिनेत्री और शत्रुघ्न सिन्हा की पुत्री सोनाक्षी सिन्हा भी अपने पिता के प्रचार के लिए आसनसोल आएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर