रानीगंज-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर पंजाबी मोड़ फाड़ी आईसी मोहम्मद रियाजउद्दीन के नेतृत्व में बांसड़ा ग्राम स्थित सिद्दू कानू मंच में एक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.जिसमें आईसी ने ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी. आईसी ने कहा की साइबर क्राइम की वजह से लोगों की सारी जिंदगी की जमा पूंजी चली जाती है और इसकी वजह है लोगों का जागरूक ना होना. ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं घर गृहस्थी में व्यस्त रहती हैं, जिसकी वजह से बाहरी दुनिया में क्या कुछ हो रहा है. इसकी जानकारी कुछ खास उनके पास नहीं होती है और इसी का फायदा अपराधी उठाते हैं.ग्रामीण महिलाओं को भी शहरी महिलाओं की तरह कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा तभी हमारा देश तरक्की कर सकेगा. इस दौरान आईसी ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली लड़कियों का बहुत कम उम्र में शादी कर दी जाती है, जिससे वह लोग ना तो अपने पैरों पर खड़ी हो पाती है, और ना ही अपने हक की लड़ाई लड़ पाती है ऐसे में अपराधी बड़े आसानी से इन्हें बेवकूफ बना जाते हैं. ग्रामीण लड़कियों को भी उच्च शिक्षा दी जाए ताकि वह स्वावलंबी बन सके. इसके साथ ही बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल बांटी गई.

0 टिप्पणियाँ