नंदलाल जालान ट्रस्ट की ओर से डोमपाड़ा के लोगों को बांटी गई पिचकारी और वस्त्र



रानीगंज-हिंदुओं का त्यौहार होली के अवसर पर रानीगंज के डोम पाड़ा में नंदलाल जालान ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों के बीच कपड़े, स्कूल की ड्रेस और पिचकारी बांटी गई. नंदलाल जालान ट्रस्ट की ओर से राजेन्द्र प्रसाद खेतान ने कहा कि हमारी संस्था सामाजिक सेवा के क्षेत्र में काम करती है. महामारी के दौरान भी हमारी संस्था की तरफ से हर एक जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की मदद करना, रोगियों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया है.  इस अवसर पर पहुंचे विशेष अतिथि राजकुमार कयाल ने कहा कि होली भाईचारे का त्यौहार है, इस त्यौहार में पुरानी दुश्मनी को भूल कर लोग एक दूसरे को गले लगाकर त्यौहार मनाते हैं और खुशियां बांटते हैं. त्यौहार सभी का होता है फिर वह चाहे गरीब हो या फिर अमीर, उन्होंने समाज के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि जिनके पास अपनी जरूरत से थोड़ा ज्यादा हो वह गरीब असहाय लोगों की मदद करें ताकि वह लोग भी  हंसी खुशी त्योहार मना सकें. इस कार्यक्रम में समाजसेवी रमेश लॉयल्का, रोहित खेतान, राजीव बाजोरिया, सपन लॉयल्का, अनिल लोहारुवाला आदि मौजूद थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर