ट्रैक्टर के धक्के से बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा बुरी तरह से घायल, गुस्साए लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन




रानीगंज-रानीगंज के बल्लभपुर स्थित साहिबगंज में बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गई. शुक्रवार सुबह बल्लभपुर पालपाड़ा रहने वाली पॉलिटिकल साइंस की द्वित्तीय वर्ष की छात्रा पारमिता बाउरी साईकल से कॉलेज जा रही थी तभी तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों के साथ परिजनों ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया.स्थानीय लोगो ने बताया कि बालू से लदे ट्रेक्टर एवं भारी वाहनों के बेपरवाह आवागमन के अक्सर दुर्घटना होती रहती है. मुआवजा की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया.  लोगों की मदद से घायल छात्रा को इलाज के लिए रानीगंज के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.घटना के बाद साहिबगंज के इलाके में तनावपूर्ण स्थिति व्याप्त रही. खबर मिलते ही मौके पर रानीगंज पुलिस और पंचायत सदस्य पहुंचे और लोगों को समझाया बुझाया. स्थानीय लोगों का आरोप है ट्रैक्टर चालक की लापरवाही की वजह से दुर्घटना घटित हुई है. उन लोगों ने इस इलाके की सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है ,ताकि इस तरह की घटना दुबारा घटित ना हो.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल