गरीब परिवार की लड़की के विवाह का झांसा देकर तस्करी आरोप में चार लोग समेत अग्नेयास्त्र बरामद



रानीगंज-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट रानीगंज थाना की पुलिस ने कुमर बाजार इलाके के, ग्वाला बांध इलाके से लड़कियों के विवाह कराने के नाम पर तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश से 4 लोगों को आग्नेयास्त्रों के साथ रांनीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सम्भल जिला के घीनान थाना थाना क्षेत्र के बसिया गांव के एक 31 वर्षीय हुकुम सिंह, 21 वर्षीय भगवान दास, 28 वर्षीय राधेश्याम सिंह और 40 वर्षीय पप्पू यादव को, रानीगंज पुलिस ने सोमवार सुबह एक लड़की की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह लोग कुमर बाजार के एक बस्ती इलाके से गरीब परिवार की बेटी का विवाह करवाने का झांसा देकर, लड़की को तस्करी के लिए ले जाने वाले थे. इसकी जानकारी गुप्त सूत्रों के द्वारा पुलिस के पास पहुंचने के बाद पुलिस की विशेष टीम उस बस्ती इलाके में पहुंचकर चार लोग समेत एक अग्नेयास्त्र और कुछ दस्तावेज बरामद किए.


ए सी पी सेंट्रल दो तथागत पांडेय ने इस मामले में बताया है कि, चारों आरोपी दूसरे राज्य के हैं. और उनके बारे में हम फिलहाल पता लगा रहें हैं, साथ ही आरोपी की तलाशी के दौरान एक मनी बैग पाया गया,जो किसी निमचा निवासी का बताया जा रहा हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर