रानीगंज के वी एच पी कार्यालय पहुंचे सांसद शुभेंदु अधिकारी कार्यकर्ताओं से हालचाल जाना



रानीगंज-अपने तीन दिवसीय दौरे पर आसनसोल पहुंचे शुभेंदु अधिकारी जगह जगह बैठक करने के साथ ही भाजपा पार्टी को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं. आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के उद्देश्य से भाजपा सांसद शुभेंदु अधिकारी  मंगलवार आसनसोल पहुंचे थे.इस दौरान उन्होंने बीते सन्ध्या रानीगंज के मारवाड़ी पट्टी स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं से हालचाल जाना, इस दौरान उनके साथ दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लखन घोरुई भी उपस्थित थे. चुनाव से पहले भाजपा अपने हर एक संगठन कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगी हुई है, ताकि इस बार भी आसनसोल लोकसभा क्षेत्र भाजपा के नाम हो सके.हालांकि भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल का कहना है कि बंगाल की जनता सब कुछ जानती है, इसलिए इस बार के लोकसभा उपचुनाव में भी जनता भाजपा को ही वोट देगी, क्योंकि बांग्ला निजेर मेय के चाय. विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सराफ, सह सचिव तेज प्रताप सिंह, सचिव शुभम राऊत, लालू शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर