स्वावलंबी गुट की महिलाओं को लेकर विधायक आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन ने की चुनावी सभा






रानीगंज- लोकसभा उपचुनाव को लेकर रानीगंज के श्री सीताराम जी भवन प्रांगण में आसनसोल नगर निगम रानीगंज शहर के स्वनिर्भर गोष्टी महिलाओं को लेकर एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया. सभा का आयोजन रानीगंज विधायक तापस बनर्जी और आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में किया गया. सभा में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से तापस बनर्जी को जीत दिलाकर जिस तरह से आप लोगों ने राज्य में तीसरी बार टीएमसी की सरकार बनाई है ठीक उसी तरह आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में तृणमूल प्रार्थी शत्रुघ्न सिन्हा को विजय बनाकर संसद में भेजना है, ताकि आसनसोल के समस्याओं के मुद्दे संसद में उठ सके.  विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को स्वर्ण निर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू कर रही है, जिसकी वजह से महिलाएं स्वावलंबी हो रही. ममता बनर्जी की सरकार बिना जात पात धर्म देखे ही हर एक महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है, राज्य सरकार को और भी मजबूत बनाने के लिए तृणमूल प्रार्थी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को संसद में भेजना जरूरी है, उन्होंने स्वावलंबी दल की महिलाओं से अनुरोध किया है कि इस उपचुनाव में तृणमूल उम्मीदवार को भारी मतों से विजय बनाएं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल