हड़ताल को सफल बनाने के लिए 12 जुलाई कमेटी की तरफ से पथ सभा का आयोजन



रानीगंज-आगामी 28 और 29 मार्च को होने वाले हड़ताल को सफल बनाने के लिए 12 जुलाई कमेटी की तरफ से एनएसबी रोड स्थित यूनियन बैंक के सामने एक पथ सभा का आयोजन किया गया.इस पथ सभा में राज्य सरकार के कर्मचारी बैंक यूनियन कर्मचारी और स्कूल के शिक्षक शामिल थे. हड़ताल का आवाहन सेंट्रल ट्रेड यूनियनों की तरफ से किया गया , जिसमें केंद्र सरकार द्वारा चालू की गई श्रम कोड को रद्द करने, सभी की सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने, सरकारी संस्थानों का निजीकरण ना करने,न्यूनतम मजदूरी 25000 रुपए, पेंशन 10000 रुपए करने की मांग की गई. इसके अलावा जिस तरह से दिन पर दिन सामानों के दाम बढ़ रहे हैं उसे कम करने, बेरोजगार युवकों को नौकरी देने की मांग की गई. पथ सभा में कहा गया कि आगामी 28 और 29 मार्च को जिस मुद्दे को लेकर हड़ताल का आवाहन किया गया है वह आम जनता से जुड़ी हुई है .बैंक एम्पलाइज कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य इस हड़ताल के समर्थन में है, हमें उम्मीद है कि हड़ताल से केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ेगा जिससे केंद्र सरकार जो मनमाना रवैया अपना रही है उसे रोकने में कुछ हद तक सफलता मिलेगी. पथ सभा कार्यक्रम में बैंक एम्पलाइज कोऑर्डिनेशन कमिटी के सुब्रतो चिल, विमल गोस्वामी, पश्चिम बर्दवान कृषक सभा के जिला सदस्य मलय मंडल, कन्वेनर हिरक गांगुली आदि मौजूद थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर