आसनसोल मंडल के मधुपुर में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन



 आसनसोल : हाल ही में, रेलवे बोर्ड ने रेलवे कर्मचारियों के बीच अतिरिक्त सुरक्षा एहतियाती उपायों और जागरूकता को लागू करने के लिए पूरे देश में 25.01.2022 से एक महीने का संरक्षा अभियान शुरू किया है। इसके अलावा, रेलवे बोर्ड के उक्त अभियान के तहत पीईडी/सेफ्टी/आरबी द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करने के लिए मंडल द्वारा 28.01.2022 से 28.02.2022 तक प्रतिदिन एक विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत आसनसोल मंडल की संरक्षा शाखा ने मधुपुर में एक विशाल संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया । इस मंडल के यातायात, इंजीनियरिंग, विद्युत, सिग्नल और दूरसंचार तथा रनिंग स्टाफ(परिचालनिक कर्मचारी) के लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस संगोष्ठी का उद्देश्य ट्रेनों के परिचालन और संचालन से जुड़े कर्मचारियों के साथ फिक्स्ड संरक्षा गियरों के रखरखाव के संबंध में परस्पर ज्ञान साझा करना था।

इस संगोष्ठी में श्री संजय बनर्जी/मुख्य ब्रिज इंजीनियर/पुनर्वास, श्री बी.के. त्रिपाठी- अपर मंडल रेल प्रबंधक -२/आसनसोल, श्री अशोक कुमार दास-वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे और उन्होंने मधुपुर यार्ड में संरक्षा संबंधी मदों/पहलुओं का भी निरीक्षण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन