मोलडांगा बजरंगबली मंदिर का वार्षिक महोत्सव का आयोजन



रानीगंज-रानीगंज के अशोकपल्ली मोलडांगा इलाका स्तिथ श्री बजरंगबली मंदिर में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर 51महिलाओं द्वारा  कलश लेकर शोभायात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा बजरंगबली मंदिर से शुरू होकर एनएसबी रोड होते हुए बुजीरबांध इलाके के तालाब से कलश में जल भरकर मंदिर में वापस आकर कलश स्थापित कर यात्रा समाप्त हुई. इस मौके पर संतोष सिंह, दिलीप बाउरी,गौतम बाउरी,कांता बाउरी और तमाम बजरंगबली कमेटी के सदस्यगण उपस्थित रहे.आयोजक सदस्य संतोष सिंह ने बताया कि  पिछले 3 वर्षों से मंदिर के वार्षिक महोत्सव के मौके पर बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा और दिन भर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होते आ रहा हैं. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष काफी भव्य तरीके से 151 महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाती हैं, लेकिन इस बार कोरोना के सभी गाइडलाइंस को मानते हुए, कार्यक्रम में मात्र  51 महिलाओं को लेकर ही कलश यात्रा निकाली गई. तीन दिवसीय इस  कार्यक्रम के दौरान दूसरे दिन पूजा और तीसरे और अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा एवं भंडारे में शामिल होने के लिए कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात