Slide 1 Slide 2 Slide 3

अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ दूसरी शादी करने से पहले दूल्हे की खुली पोल




सात फेरे से पहले भरी मंडप मे अपने बच्चों के साथ पहुँची पहली पत्नी ने मचाया बवाल


गिरफ़्तारी के डर से दुल्हन छोड़ मंडप शादी के मंडप से भागा दूल्हा


पुरे दिन एक पत्रकार के कहने पर राजनितिक दलों के नेताओं के द्वारा शादी को सम्पन्न करने के लिये पुलिस पर बनता रहा दबाव






आसनसोल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिस घटना ने पुरे शिल्पांचल के लोगों को हैरान कर दिया है. हम बताते चलें की आज यानि की शुक्रवार को आसनसोल हाटन रोड स्थित महाराजा बैंक्विट हॉल मे एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था. जहां आसनसोल बुद्धा इलाके की रहने वाली सुजाता पासवान व उसी इलाके के रहने वाले पंकज पासवान विवाह रचाने वाले थे। शादी के लिये सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी मेहमान भी आ चुके थे। शादी के लिये मंडप भी पूरी तरह तैयार हो चूका था पंडित ने दूल्हे और दुल्हन को शादी के पवित्र बंधन मे बाँधने के लिये उनको पवित्र अग्नि के सात फेरे लगवाने के लिये मंडप मे अपने आसन पर बैठ चुके थे जैसे ही दूल्हा और दुल्हन मंडप मे शादी के पवित्र बंधन मे बंधने के लिये बैठे ठीक वैसे ही एक विलेन की तरह शादी समारोह मे एक महिला की इंट्री हुई जो अपने दो छोटे -छोटे मासूम बच्चों के साथ पहुंच गई और भरी मंडप मे बवाल मचा दिया. और अपने दो मासूम बच्चों के साथ चीख - चीखकर और चिल्ला - चिल्लाकर यह दावा करने लगी की मंडप मे शादी के फेरे लेने बैठे पंकज पासवान उसके पति हैं. और सात साल पहले दोनों की प्रेम विवाह हुई थी दोनों के दो छोटे -छोटे मासूम बच्चे हैं. वह जमुई की रहने वाली है. और पंकज आसनसोल के बुध्द मे अपनी नानी के घर रहता है. चार महीने पहले ही पंकज ने उसे उसके गाँव जमुई पहुंचा दिया था जब उसको पता चला की पंकज बूदा की रहने वाली सुजाता पासवान से शादी करने वाला है. तब वह भागी - भागी आसनसोल पहुंची और पूरी रात आसनसोल स्टेशन पर बिना खाय बिना पिये अपने दो बच्चों के साथ बिताया और सुबह होते ही वह बहुत मुश्किल से शादी के मंडप तक पहुंची बिंदु देवी ने अपने पति के ऊपर यह भी आरोप लगाया की उसका पति पंकज पासवान आसनसोल के किसी थाने मे वाहन चालक का कार्य करता है. और वो आये दिन उससे पैसों की मांग करता था पति के मांग पर वो अपने माता,पिता से मदद लेकर पंकज की मांगो को पूरा करती थी उसके बावजूद उसके पति पंकज पासवान ने अपने इलाके की रहने वाली सुजाता पासवान जो आसनसोल नगर निगम मे प्राइवेट नौकरी करती थी उसके साथ कैसे प्रेम कर लिया और कब मामला शादी तक पहुंच गया उसको कुछ भनक तक नही लगा और दोनों ने मिलकर एक सोची समझी साजिस के तहत मुझे जमुई भेज दिया, और वो दोनों अपने प्रेम को परवान चढ़ाने मे लग गये जिसके बाद उनको किसी तरह सुचना मिली और वह आसनसोल पहुँच गई और अपनी पति को उसकी प्रेमिका के साथ प्रेम विवाह करते रंगे हाँथ पकड़ लिया. वहीं बिंदु देवी ने यह भी आरोप लगाया है. की एक पत्रकार ने उनको काफी डराया और धमकाया और आसनसोल छोड़कर वापस जमुई जाने की बात कहते हुए यह कहा की अगर तुम वापस जमुई नही गई तो तुम्हारी जान को यहाँ खतरा है. जिसके बाद वह न्याय के लिये अपने दोनों बच्चों को लेकर आसनसोल नौर्थ थाना पहुँच गई और पूरी घटना की जानकारी नौर्थ थाना प्रभारी को दी जिसके बाद जब पीड़ित के शिकायत पर नॉर्थ थाना प्रभारी ने करवाई शुरू की तो वही पत्रकार थाना पहुंच गया और शिल्पाँचल के कई नामी ग्रामी नेताओं से मामले को रफा दफा कर शादी समारोह को सम्पन्न करने के लिये दबाव बनवाने लग गया यहाँ तक की उसने थाने मे अपना प्रभाव बनाने के लिये मंत्री मलय घटक तक का नाम ले लिया और यह कहा की अगर वह शादी समारोह को अच्छे तरह से सम्पन्न नही होने देते तो वह मंत्री को फोन कर देगा जिसके बाद जो होगा उसका जिम्मेवार वो खुद होंगे वहीं जब थाने से जब मामले की पूरी जाँच की गई तब पता चला की वो पत्रकार अपनी पत्रकारिता के बल पर चमकाने और धमकाने का कार्य कर रहा है. जिसके बाद थाना ने पीड़ित के शिकायत पर करवाई शुरू कर दी और शादी समारोह मे छापेमारी कर दी जिसके बाद मंडप छोड़ दूल्हा पंकज भाग निकला और उसकी प्रेमिका शादी के जोड़े मे ही मंडप मे बैठी रह गई. वहीं इस मामले मे पुलिस ने अपनी करवाई करते हुए दूल्हे की माँ को अपने हिरासत मे रखा है और उससे पूछताछ कर रही है साथ ही आरोपी दूल्हे को थाने मे आत्म समर्पण करने का दबाव बनाया जा रहा है. पर दूसरी ओर पत्रकार के कहने पर शिल्पाँचल के कई राजनितिक दलों के नेताओं के द्वारा लगातार थाना प्रभारी को मामले को रफा दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त