सात सूत्री मांगों को लेकर डीवाईएफआई ने किया प्रदर्शन





दुर्गापुर- दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर महकमा कार्यालय के समीप मंगलवार माकपा संबद्ध छात्र युवा संगठन डीवाईएफआई की ओर से सात सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं मांगों का ज्ञापन महकमा शासक के हाथों सौंपा गया . प्रदर्शन के पहले संगठन के सदस्यों ने इलाके मे रैली निकाली, जो विभिन्न इलाकों से होकर महकमा शासक कार्यालय पहुंचा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस का बाधा का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान रोजगार, औद्योगिक शहर की सुरक्षा और युवाओं के लिए न्यूनतम वेतन सहित कई बिंदुओं की मांग की गई. प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन नेता ने बताया कि राज्य सरकार की दुर्नीति के कारण विकास पूरी तरह से रुक गया है. रोजगार ना मिलने से युवा वर्ग बेरोजगार हो रहे है. समाज में अपराध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, आज के दिन साईदुल मिद्दा की हत्या कर दी गई थी. लेकिन आज तक हत्या में शामिल दोषियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. पुलिस सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली