रानीगंज- शनिवार को आसनसोल नगर निगम का चुनाव होना है ,लेकिन उससे पहले सीपीआईएम रांनीगंज की तरफ से रानीगंज थाने में ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान थाना अधिकारी से अपील की गई कि आने वाले नगर निगम चुनाव में आम जनता मतदान कर सकें इसकी व्यवस्था पुलिस को सुनिश्चित करनी होगी. सीपीआईएम नेता रानीगंज के पूर्व विधायक रुनू दत्ता ने कहा कि गुरुवार रात से रानीगंज शहर में कई अनजान लोगों को घूमते फिरते देखा जा रहा है, जिनका हमारे शहर से कोई ताल्लुक नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें शक है इन बाहरी लोगों को बूथ कैपचरिंग के लिए बुलाया गया है, इसलिए थाना प्रभारी से हमने अपील की है कि आम जनता की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वोट कर सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है. कई इलाकों में नाकाबंदी से लेकर जांच अभियान चलाने की मांग हमने पहले भी की थी लेकिन पुलिस हमारी किसी भी मांग को पूरा नहीं कर रही है.सीपीआईएम की तरफ से यह भी आरोप लगाया गया कि विगत गुरुवार रानीगंज के 88 नंबर वार्ड टीएमसी प्रार्थी नेहा साव के समर्थन में टीएमसी एससी, एसटी ओबीसी सेल के जिला अध्यक्ष और बाउल गीतकार रथीन किस्कू चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे, जहां पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती भी मौजूद थे. आचार संहिता लागू होने के बावजूद भी शाम 5:00 बजे के बाद सांस्कृतिक गाना बजाना कर लोगों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा था, पुलिस प्रशासन, चुनाव आयोग को इस बारे में जानकारी होने के बावजूद भी इन लोगों को वहां से हटाने का काम नहीं किया क्या,जो कि सरासर गलत है,हमने इन सब विषयों को लेकर रानीगंज थाना में एक ज्ञापन सौंपा है, नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो सके.इस प्रदर्शन में माकपा नेता सुप्रियो राय , हेमंत प्रभाकर सहित सीपीआईएम की तरफ से पार्षद चुनाव के लिए खड़े हुए मनोजीत बोस, संजय प्रमाणिक ,कृष्णा दास गुप्ता, कल्लोल घोष, संजय रुईदास उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ