बांकुड़ा-बांकुड़ा के कमलपुर में दुआरे सरकार कर्मसूची में भाग लेने जा रही 2 महिलाओं की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.कमलपुर इलाके के बस स्टैंड संलग्न रास्ता से दो महिलाएं पैदल राज्य सरकार द्वारा लगाई गई दुआरे सरकार शिविर में कई योजनाओं का लाभ लेने जा रही थी. इसी दौरान एक मारुति गाड़ी नियंत्रण खोकर महिलाओं को धक्का मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई. साथ ही कई लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए छातना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों मृत महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

0 टिप्पणियाँ