कुल्टी : सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर विशेषकर ड्राइवरों में दहशत व्याप्त है। भाड़ा पर चलाने वाले वाहन विशेषकर गांव इलाकों में भाड़ा लेकर नहीं जाना चाह रहे हैं क्योंकि जगह जगह पर सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा काटने वाले किशोरों से विवाद हो रहा है इससे वाहन चालक काफी परेशान हैं पुलिस इन जबरन चंदा काटने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जिससे वाहन चालक और भी परेशान हो रहे हैं ऐसी ही एक घटना कुल्टी थाना के सांकतोड़िया फांड़ी इलाके में सांकतोड़िया रोड पर सरस्वती पूजा के चंदे को लेकर कि चंदा उगाही करने वाले लोगों का हमले का आरोप लगा है। ड्राइवर के ऊपर चंदा लेने वाले लोगों ने किया हमला जिससे गाड़ी के कांच टूटने के बाद ड्राइवर की आंखें पर लगी चोट, चालक हुआ जख्मी इसकी ख़बर पाकर मौके पर जब सकतोड़िया पुलिस पहुंचती तो पुलिस के सामने ही चंदा उगाही के सदस्यों ने ड्राइवर को दी धमकी पुलिस मूकदर्शक बन कर देखती रही फिलहाल पुलिस परिस्थिति संभाले हुए हैं।

0 टिप्पणियाँ