आसनसोल नगर निगम चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ भाजपा ने उल्टे पांव चलकर जिला शासक को सौंपा ज्ञापन, पुनः चुनाव कराने की मांग की





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम चुनाव में आतंक, मारपीट, धमकी, फायरिंग कर बूथ लूटपाट सहित पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में जिला भाजपा ने अनोखे तरह से विरोध करने का रास्ता चुना। मंगलवार को जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एचएलजी मोड़ से जिला शासक कार्यालय तक सड़क पर उल्टा चलकर मार्च किए एवं जिला शासक एस अरुण प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। मौके पर भाजपा के राज्य कमेटी के सदस्य कृष्णेन्दु मुखर्जी, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे, बप्पा चटर्जी, भृगु ठाकुर, संतोष सिंह, सभापति सिंह आदि उपस्थित थे। इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह से तृणमूल एवं पुलिस ने मिलकर आतंक मचा कर, मारपीट कर, फायरिंग कर, बूथ लूटकर संविधान के उल्टा काम किया है जिस तरह से चुनाव आयोग इस पर आंख मूंदे हुए है संविधान के खिलाफ यह सब उल्टा काम कर रहे हैं तो हम लोग सीधा चल कर क्या करेंगे। उसी तरह से आज हमलोग उल्टा चलकर जिला शासक को ज्ञापन सौंपे हैं। जिला शासक को हम लोगों ने जिस तरह से चुनाव के पहले एवं चुनाव के दिन आतंक मचाया गया इन सब की जानकारी दी है तथा पुनः मतदान कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिस तरह से चुनाव के पहले बाहर से गुंडे मंगा कर चुनाव के दिन वोट लूटा गया आतंक मचाया गया एवं पुलिस इन सब में तृणमूल का साथ दीं उन सब के वीडियो फुटेज मिलाकर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जाएगी जिसे लेकर हम लोग अदालत में जाएंगे। जीत दर्ज करने के बाद तृणमूल नेताओं द्वारा घाघरबुड़ी मंदिर जाकर पूजा करने के विषय में उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन्होंने जीत दर्ज कर पाप किया है मां काली उनकी पूजा स्वीकार नहीं करेंगी।

इस विषय पर अभिजीत घटक ने कहा कि जनता भाजपा को नकार चुकी है भाजपा के जिस तरह से क्रियाकलाप है उसे जनता ने नकार दिया है। इसलिए जनता ने भाजपा को वोट ना देकर तृणमूल को वोट दिया है। ममता बनर्जी के विकास कार्यों को देखते हुए जनता तृणमूल के साथ है एवं आगे भी रहेगी। भाजपा अब से सुधर जाए नहीं तो इनका हश्र और भी बुरा होगा अगर यह कुछ अच्छे काम किए रहते तो नगर निगम चुनाव में उनका प्रदर्शन कुछ अच्छा होता अब यह उल्टे चले हाथ के बल चले या माथे पर चलें जनता भाजपा का साथ देने वाली नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा