भाजपा प्रदेश सचिव प्रियंका टिबडेवाल ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में की चुनावी सभा को संबोधित




बराकर-भाजपा की प्रदेश सचिव प्रियंका टिबडेवाल बुधवार बराकर के 67 और 68 नंबर वार्ड भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए आसनसोल पहुंची। 67 नंबर वार्ड भाजपा प्रत्याशी सुनीता चौरसिया और 68 नंबर वार्ड भाजपा उम्मीदवार राजू यादव के समर्थन में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश सचिव ने पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कही हुई बातों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि 2021 साल में जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे थे तब उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी चुनाव प्रचार के लिए बंगाल आए थे उस समय दीदी ने उन पर कटाक्ष कर कहा था कि बाहरी लोग बंगाल में वोट मांगने के लिए पहुंच रहे लेकिन आज भी यही ममता बनर्जी यूपी चुनाव में लोगों से वोट की भीख मांग रही है। उन्होंने बराकर की जनता से कहा कि ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश में कह रही हैं कि यूपी में बलात्कार बढ़ गया है जबकि बंगाल के बीरभूम और नानूर शहर में महिलाओं के साथ भी बलात्कार हुआ है और यह उन्हें याद भी नहीं है। प्रियंका टिबडेवाल ने कहा कि कन्याश्री का पैसा जनता और केंद्र सरकार का है और इस एक एक पैसे का हिसाब दीदी को कोलकाता हाई कोर्ट में देना होगा, क्योंकि टीएमसी नेताओं के खिलाफ कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर जिस तरह से दीदी बार-बार आरोप लगाती हैं अगर सच में वह बंगाल के मुख्यमंत्री रहते तो आज बंगाल को शिमला बना देते जबकि दीदी हर 2 साल के बाद कर्ज मांगने वर्ल्ड बैंक चली जाती है। राज्य की स्थिति आज बद से बदतर होती जा रही है एक भी कल कारखाने बंगाल में नहीं है। सिंगूर की जमीन को भी बंजर बना दिया गया है। भाजपा नेत्री ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जो भी भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं वह मोदी जी के सिपाही हैं भाजपा किसी भी गुंडे को टिकट नहीं देती है बल्कि डॉक्टर अजय पोद्दार जैसे शिक्षित लोगों को टिकट देती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त