जामुड़िया : जामुड़िया बीडीओ कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को तीन दिवसीय आदिवासी मेला का उद्घाटन जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने किया. प्रत्येक ब्लॉक के तहत आदिवासी मेला आयोजन के क्रम में जामुड़िया पंचायत समिति की ओर से तीन दिवसीय आदिवासी मेला का आयोजन किया गया है. इस दौरान हरेराम सिंह ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर हर ब्लॉक की तरह जामुड़िया ब्लॉक में भी आदिवासी मेला का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा. मेला उद्घाटन के पूर्व आदिवासी समाज के लोगों द्वारा आदिवासी नृत्य सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस दौरान जामुड़िया पंचायत समिति की सह सभापति रेणुका बाउरी, पंचायत समिति के कर्माअध्यक्ष अनिमेष बनर्जी, जगन्नाथ सेठ, चिचुडिया ग्राम पंचायत प्रधान विश्वनाथ सांगुई आदि उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ