विधायक तापस बनर्जी ने किया टीएमसी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन



रानीगंज- रानीगंज के 88 नंबर वार्ड स्थित इस्ट कॉलेज पाड़ा में तृणमूल यूथ कांग्रेस की तरफ से टीएमसी प्रत्याशी नेहा साव के लिए चुनाव प्रचार चलाया गया, जिसमें रानीगंज विधायक तापस बनर्जी भी मौजूद थे. इस्ट कॉलेज पाड़ा टीएमसी पार्टी कार्यालय से चुनाव प्रचार के लिए रैली निकाली गई जो कि पूरे वार्ड में घुमाई गयी. इस दौरान टीएमसी कर्मियों ने ममता बनर्जी जिंदाबाद के नारे लगाए गए. चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी कर्मियों समर्थकों ने इलाके के लोगों से टीएमसी के पक्ष में वोट करने की अपील की ताकि जो विकास की बयार राज्य में बह रही है वहीं नगर निगम बोर्ड गठन होने के बाद भी कायम रहे. चुनाव प्रचार के बाद विवेकानंद पल्ली स्थिति टीएमसी पार्टी कार्यालय का भी विधायक तापस बनर्जी ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस पूरे कार्यक्रम में 88 वार्ड टीएमसी अध्यक्ष राहुल पाल, प्रियो पाल,अजीत सिंह आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त