आनंदलोक प्राईमरी स्कूल नहीं खुलने से अभिभावकों में आक्रोश



रानीगंज:- राज्य सरकार के प्राथमिक स्कूलों को खोलने के आदेश देने के बाद भी जे के नगर लाइन पार एंव मॉर्डन सातग्राम स्थित आनंदलोक विद्यालय नहीं खुलने से अभिभावकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. एक ओर जे के नगर लाइन पार स्थित आनंदलोक विद्यालय में नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक लगभग साढ़े तीन सौ छात्र पढ़ते हैं, वहीं दूसरी ओर मॉडर्न सातग्राम स्थित आनंदलोक विद्यालय में लगभग 50 छात्र हैं. छात्रों की पढ़ाई को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है.पिछले दो सालों से उक्त विद्यालय बंद है. ना ही पिछले दो सालों से बच्चों को मिड डे मिल मिल रहा और ना ही स्कूल के शिक्षकों एंव स्कूल कर्मियों को वेतन मिल रहा. सनद रहे कि कोरोना के घटते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने राज्य के सभी प्राथमिक एंव उच्च प्राथमिक विद्यालय को कोरोना नियमों का पालन करते हुए खोलने का आदेश जारी कर दिया है. जिसके आधार पर कोयलांचल के सभी प्राथमिक विद्यालय बुधवार से खुल गये, परंतु आनंदलोक विद्यालय को स्कूल प्रबंधन की ओर से नहीं खोला गया है. स्कूल प्रबंधन आगामी अप्रैल माह से स्कूल खोलने की बात कह रही है.इससे छात्रों के अभिभावकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. उक्त स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों ने कहना है कि इस स्कूल में ज्यादातर गरीब घरों के बच्चें पढ़ते हैं. वे आर्थिक अभाव के कारण बड़े स्कूलों में नहीं जा सकते. उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कारण पिछले दो सालों से विद्यालय बंद रहने के कारण छात्रों की पढ़ाई वैसे ही काफी प्रभावित हुई है. अब राज्य सरकार के आदेश के बाद भी स्कूल नहीं खुलने से बच्चों की शिक्षा और अधिक प्रभावित होगी. उन्होंने कहा कि जब सभी स्कूल खुल चुके हैं तो आनंदलोक विद्यालय को किस गाइडलाइन से बंद रखा गया है? उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में दिसंबर या जनवरी माह से नया सेशन आरंभ होता है, अगर स्कूल अभी नहीं खोला गया तो इसका बुरा प्रभाव बच्चों के पढ़ाई पर पड़ेगा. वहीं इस संबंध में आनंदलोक के प्रबंधक कमल मुखर्जी ने कहा कि आनंदलोक के मालिक के निर्देश पर ही स्कूल को अप्रैल माह में खोलने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि अचानक स्कूल खोलना संभव नहीं है, इसलिये कुछ दिनों बाद ही स्कूल को खोला जा सकता है. उन्होंने कहा कि वे भी आनंदलोक के एक कर्मचारी हैं, स्कूल खोलने का आदेश वे नहीं दे सकते. वहीं अभिभावकों ने जल्द स्कूल नहीं खोलने पर बड़े आंदोलन करने की चेतावनी दी है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार