मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने आसनसोल मंडल के अंडाल स्थित डीजल शेड और क्रू लॉबी का निरीक्षण किया



आसनसोल : परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल ने आज (04.02.2022) अंडाल स्थित डीजल शेड और क्रू लॉबी का निरीक्षण किया।

डीजल शेड में श्री शर्मा ने स्क्रैप सामग्रियों की जांच-पड़ताल की और इनके समुचित उपयोग को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया। साथी ही, उन्होंने उन्हें पुराने लोको के रद्दकरण की प्रक्रिया शुरु करने के बारे में भी निदेश दिया। अपने इस निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने रेलवे परिचालन की संरक्षा पर विशेष बल दिया और तदनुसार, संबंधित पदाधिकारियों को संरक्षा संबंधी मदों के समुचित अनुरक्षण का भी निदेश दिया।

क्रू-लॉबी में श्री शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक ने ‘क्रू प्रबंधन प्रणाली’ व क्रू समयपालनता के समुचित अनुरक्षण की जांच की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बिना किसी विलंब-बाधा (डिटेन्शन) के लोको के समुचित उपयोग का निदेश दिया। उन्होंने, साथ ही साथ, क्रू-सदस्यों के साथ सीधी बातचीत भी की और उन्हें संरक्षा संबंधी मदों के उपयुक्त रखरखाव हेतु निदेश दिया। इसी क्रम में उन्होंने श्वाँस परीक्षण (ब्रीद एनालाइजर) मशीन की भी जांच की और इसके समुचित उपयोग का निदेश दिया।

इस निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ श्री बी.के. त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-।।, श्री ए.के. डिंडा/वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परिचालन) और अन्य संबंधित अधिकारी व वरिष्ठ पर्यवेक्षकगण भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता