आसनसोल : आसनसोल का पॉलिटेक्निक परिसर स्थित डीसीआर सेंटर से आसनसोल नगर निगम के सभी 106 वार्डों में मतदान करवाने के लिए शुक्रवार को मतदान कर्मियों के बीच ईवीएम वितरण किया गया। जिसे लेकर मतदान कर्मी विभिन्न बूथों के लिए रवाना हो गए। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। ईवीएम वितरण करने के लिए कुल 53 काउंटर लगाए गए थे। एक काउंटर से 2 वार्डों का ईवीएम वितरण किया जा रहा था। इस मौके पर एआरओ आयुष चक्रवर्ती ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के कुल 106 वार्डों के 1182 बुथों के लिए ईवीएम मशीन वितरण किया गया। जिसमें 5 विधानसभा के रानीगंज के 11 वार्ड, जमुड़िया के 13 वार्ड, आसनसोल दक्षिण के 22 वार्ड,आसनसोल उत्तर के 32 वार्ड और कुल्टी के 28 वार्ड शामिल है। इसमें मुख्य मतदान केंद्र 1020 हैं।जबकि सहायक मतदान केंद्र 162 है। प्रत्येक बुथों के लिए चार मतदान कर्मी भेजे जा रहे हैं। जबकि कोरोना काल को देखते हुए लगभग 30% मतदान कर्मी को रिजर्व रखा गया है।सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सशस्त्र पुलिस बल के अलावा लाठी पुलिस भी बूथ पर तैनात होंगे।गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम के 106 वार्ड के लिए सभी दलों और निर्दलीयों के कुल 431 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 12 फरवरी को 94 लाख 2 हजार 90 मतदाता करेंगे। जिसमें 48 लाख 4 हजार 3 सौ 46 पुरुष, 45 लाख 7 हजार 7 सौ 03 महिला और 41 ट्रांसजेंडर मतदाता है। कड़ी सुरक्षा के लिए 4500 पुलिस अधिकारी और कर्मी तैनात रहेंगे। इसमें गोरखा पुलिस के जवान भी शामिल हैं।
डीसीआर सेंटर में एक मतदान कर्मी की बिगड़ी तबीयत
आसनसोल का पॉलिटेक्निक के परिसर में स्थित डीसीआर सेंटर में शुक्रवार की दोपहर हरिपुर निवासी धनंजय राय बेहोश हो गए। मेडिकल टीम ने उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल ले गई। जहां उन्हें मेडिकल विभाग में भर्ती कराया गया।फिलहाल वे जिला अस्पताल में इलाजरत है।

0 टिप्पणियाँ