माकपा उम्मीदवार संजय प्रमाणिक पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग सीपीएम द्वारा



रानीगंज-आसनसोल नगर निगम के चुनाव में 34 नंबर वार्ड के सीपीआईएम उम्मीदवार संजय प्रमाणिक पर हुए हमले के विरोध में विगत शनिवार शाम से ही वामपंथी कार्यकर्ता, नेता और समर्थक सड़क पर उतर आए हैं. सियारसोल के बाद रविवार सुबह नेशनल हाईवे 60 पर स्थित मारवाड़ी अस्पताल के सामने जमकर वामपंथियों ने विरोध प्रदर्शन किया. सीपीआईएम नेता सुप्रियो राय ने कहा कि हमारी पार्टी नेताओं की तरफ से विगत 2 फरवरी को एक ज्ञापन पुलिस प्रशासन को सौंपा गया था, जिसमें जगह-जगह पर जांच, नाका चेकिंग से लेकर बाहर से आने जाने वाले लोगों पर रोक लगाने और कोयला, बालू माफियाओं, अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर लगाम लगाने की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया.पुनः 11 फरवरी को भी इस विषय को लेकर पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की लेकिन इसके बावजूद भी नगर निगम चुनाव में किसी भी तरह की कार्यवाही अवैध कामों में लिप्त लोगों के ऊपर नहीं की गई ,जिसका नतीजा है कि चुनाव में जमकर बूथ दखल हुई ,छप्पा वोट पड़े और हमारे प्रार्थी के साथ मारपीट की गयी.सुप्रियो राय ने आगे कहा कि सीपीआईएम नेता संजय प्रमाणिक को जान से मारने की कोशिश की गई थी उनके आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग पर ही आज हमारा आंदोलन चल रहा है. अगर अब भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो हम लोग इससे बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे. वही प्रदर्शन के दौरान सीटू नेता रुनू दत्ता, हेमंत प्रभाकर, सुप्रियो राय, मोनोजीत बोस, शाश्वती मित्रा,नारायण बाउरी, दिबेन्दु  मुखर्जी उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन