रानीगंज-श्री हनुमान चालीसा संघ की और से शनिवार को को काँटागोड़िया स्तिथ बाजोरिया वृद्ध सेवा सदन में 6 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया. संघ के प्रमुख ओमप्रकाश बाजोरिया ने कहा कि संस्था द्वारा अब तक 403 कन्याओं का विवाह करवा चुका है. विवाह का आयोजन का पूरा खर्च की जिम्मेवारी संघ की तरफ से ली जाती है वर एवं वधू को उनके दैनिक जीवन मे प्रयोग होने वाली सामग्री के साथ उनकी शादी संपन्न करवाई जाती है. मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जरूरतमंद असहाय गरीब लड़कियों का विवाह कराना बहुत बड़ा सेवा का कार्य है. इस तरह के कार्य में और भी लोगों को योगदान देने की जरूरत है. इस मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन रानीगंज शाखा की महिला सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया .अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रानीगंज शाखा की महिलाएं विगत कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य कर रही हैं .विगत 2 वर्षों में अध्यक्ष स्वीटी लोहिया के नेतृत्व में अभूतपूर्व सामाजिक एवं सेवा के कार्य किए गए हैं, जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर तक रानीगंज शाखा का नाम प्रसिद्ध हुआ है.संस्था की तरफ से वरिष्ठ पत्रकार विमल गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया. रानीगंज शाखा की अध्यक्ष स्वीटी लोहिया ने कहा कि हमारे संस्था की सभी महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है. सामाजिक कार्यक्रमों में अभूतपूर्व योगदान दे रही है .









0 टिप्पणियाँ