नाका चेकिंग के दौरान झारखंड बॉर्डर से 4 लाख रुपये बरामद




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के मद्देनजर जिले के सभी बॉर्डर एवं मुख्य मोड़ों पर पुलिस द्वारा नाका चेकिंग की जा रही है। मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल-झारखंड की सीमा पर पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है। इस बीच शुक्रवार को कुल्टी थाना क्षेत्र स्थित डीबुडीह चेक पोस्ट पर नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने झारखंड के नंबर प्लेट लगे एक चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 4 लाख रुपये कैश बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में वाहन में सवार झारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची के ब्राह्मणडीह के रहने वाले अनंत कुमार दुबे को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनके पास से इतने रुपये कहां से आए और इनका उद्देश्य क्या है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन