दुर्गापुर स्टील प्लांट में जहरीली गैस लीक होने से 3 श्रमिकों की मौत, जांच के लिए हाई पावर कमेटी गठित





दुर्गापुर :- दुर्गापुर स्टील प्लांट के बीओएफ एसएमएस कनवर्टर में गैस लीक होने से बड़ा हादसा हुआ है। जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 श्रमिकों की मौत हो गई और 5 श्रमिक अस्वस्थ हो गए। गैस की चपेट में आने से जिन श्रमिकों की मौत हुई हैं उनके नाम संतोष चौहान, सिंटू यादव और सजन चौहान है। इनमे से सिंटू यादव कादा रोड और संतोष चौहान मेनगेट के शारदा पल्ली का रहने वाला बताया गया है। इस घटना को लेकर पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। अस्वस्थ हुए श्रमिकों को डीएसपी के मेन हॉस्पिटल ले जाया गया। फिर यहां से श्रमिकों को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के द मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्गापुर स्टील प्लांट प्रबंधन ने इस पूरी घटना के जांच के निर्देश दे दिए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गापुर स्टील प्लांट के बीओएफ एसएमएस कनवर्टर-2 में बॉटम रमिंग कैपिटल जॉब हो रहा था। उसी समय अचानक गैस लीक हो गई और वहां काम कर रहे 8 श्रमिक गैस की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सीआईएसएफ के जवान भी रेस्क्यू ऑपरेशन में उतरे। डीएसपी और एएसपी की फायर टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। लगभग 1 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी श्रमिकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।डीएसपी प्रबंधन द्वारा इस घटना की जांच के लिए हाई पावर कमेटी गठित की गई है। मानवीय भूल की वजह से डीएसपी में गैस लीक हुई है या फिर इसके पीछे किसी की लापरवाही है यह सवाल अभी भी बना हुआ है। श्रमिक संगठनों ने श्रमिकों की सुरक्षा पर और अधिक ध्यान देने की मांग की है। क्योंकि इससे पहले भी डीएसपी में गैस लीक होने की घटना घट चुकी हैं। इस दुर्घटना को लेकर डीएसपी प्रबंधन के खिलाफ श्रमिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त