रानीगंज- 12 फरवरी आसनसोल नगर निगम का चुनाव होने के बाद सोमवार को रिजल्ट की घोषणा की गयी. आसनसोल नगर निगम के 106 वार्डों में से 91 वार्डो पर टीएमसी का कब्जा हो गया है.इस बार सीपीएम की तमाम कोशिशों के वावजूद भी वह बीते बार की तरह सफल नहीं हो पाए. जबकि इसके पूर्व 11 वार्डो में से 5 वार्ड माकपा उम्मीदवार ने जीत हासिल किया था. इस बार
रानीगंज के 11 वार्डों में से 10 वार्डों में टीएमसी उम्मीदवारों ने जीत हासिल किया . रानीगंज के सिर्फ 33 नंबर वार्ड में ही माकपा उम्मीदवार नारायण बाउरी ने पुनः जीत हासिल किया. .33 नंबर वार्ड से टीएमसी की तरफ से खड़े उम्मीदवार कंचन कांति तिवारी को सीपीआईएम के पिछले 5 बार से जीत दर्ज कर रहे नारायण बाउरी ने मात दे दिया . नारायण बाउरी को कुल 3149 वोट मिले वही 90 नंबर वार्ड से खड़े टीएमसी उम्मीदवार शक्ति पद रुईदास ने इस बार भी सीपीआईएम से खड़ा हुए मागाराम बाउरी को मात्र 2 वोट से पराजित किया है. रिजल्ट आने के बाद मागाराम बाउरी ने एक बार फिर से काउंटिंग कराने की मांग की है, उनका आरोप है की काउंटिंग में धांधली हुई है नहीं तो जीत उनकी तय थी. 2015 साल में हुई आसनसोल नगर निगम चुनाव में रानीगंज में सीपीआईएम पार्टी को 5 सीटें मिली थी. रानीगंज का 33 नंबर वार्ड में नारायण बाउरी का कब्जा था, जो इस बार भी बरकरार है.34 नंबर वार्ड में सुचेता पाल ने जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार टीएमसी के तरफ से ज्योति सिंह ने जीत हासिल की है. 35 नंबर वार्ड से पिछले बार मोइन खान ने सीपीआईएम उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी लेकिन चुनाव जीतने के कुछ समय पश्चात उन्होंने टीएमसी पार्टी ज्वाइन कर लिया था,इसलिए यह वार्ड भी टीएमसी के अधीन आ गया था.
36 नंबर वार्ड से टीएमसी उम्मीदवार दिबेन्दु भगत ने अपनी जीत की खुशी में शिशु बागान मोड़ से एक रैली निकाली और लोगों को धन्यवाद दिया,जबकि 37 नम्बर वार्ड से रांनीगंज ब्लॉक टीएमसी के अध्यक्ष रूपेश यादव ने जीत हासिल किया,इसके पूर्व इस वार्ड के पार्षद श्यामा उपाध्याय थी. 88 नंबर वार्ड से टीएमसी प्रत्याशी नेहा साहू की जीत की खुशी में इतवारी मोड़ से लेकर हुसैन नगर इलाके तक टीएमसी समर्थकों द्वारा रैली निकाली गयी.
पिछली बार 89 नंबर वार्ड के सीपीआईएम के आरिज जलेश ने जीत दर्ज की थी ,जबकि इस बार वह सीपीआईएम की तरफ से उम्मीदवार नहीं बने, नतीजा इस बार 89 नंबर वार्ड सीपीआईएम के खाते से निकलकर टीएमसी के खाते में जा गिरा. 89 नंबर वार्ड से इस बार मुजम्मिल उर्फ मो0 शहजादा अंसारी ने जीत दर्ज की है.
अपनी जीत की खुशी में मुजम्मिल शहजादा अंसारी के समर्थकों ने टीएमसी पार्टी ऑफिस में जमकर हरा गुलाल उड़ाया. इसके साथ ही अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को उन्होंने मुंह मीठा करवाया. इसके साथ ही इस दौरान सभी समर्थक "खेला हौबे" टी शर्ट पहने हुए नजर आए. 90 नंबर वार्ड भी इस बार टीएमसी के कब्जे में आ गयी. अपनी जीत को लेकर रानीगंज शहर में टीएमसी समर्थकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है.91 नंबर वार्ड के टीएमसी उम्मीदवार राजू सिंह की जीत की खुशी में जमकर जश्न मनाया गया, 92 नम्बर वार्ड से टीएमसी के उम्मीदवार श्यामा उपाध्याय ने जीत हासिल किया,श्यामा।उपाध्याय इसके पूर्व 37 नम्बर वार्ड की पार्षद थी,वहीं 93 नम्बर वार्ड से टीएमसी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आलोक बोस ने जीत हासिल किया. टीएमसी की भारी जीत को लेकर पूरा रानीगंज शहर ही हरे रंग में रंगा नजर आया. सभी उम्मीदवारों ने जीत के बाद जनता को धन्यवाद देते हुए, इसका श्रेय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन्नति कार्य को दिया.

0 टिप्पणियाँ