जामुड़िया-जामुड़िया के साउथ परसिया में रहने वाली सावित्री देवी के घर में बीते रात टीवी का स्विच बंद करने के दौरान 1 फूट जमीन धंस जाने से घर में रहने वाले लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी. रात अधिक होने की वजह से घर में रहने वाले लोगों ने किसी को कुछ कहे बिना ही बरामदा में रात गुजार दी, दूसरे दिन सुबह आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद घर में रहने वाले 3 सदस्यों को दूसरे जगह में शिफ्ट किया गया. इस घटना की खबर जैसे ही फैलना शुरू हुई, लोगों के बीच आतंक फैलता चला गया.पीड़िता सावित्री देवी ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद मेरे पुत्र,पुत्री टीवी देख रहे थे .रात 11 बजे नींद आने पर सावित्री देवी की बेटी टीवी का स्विच जैसे ही बंद करने गई उसी दौरान पैर के नीचे करीब गोल दायरा लेकर 1 फुट जमीन नीचे धंस गई. उन्होंने कहा कि घटना के बाद हम सभी काफी डर गए ,पर रात होने की वजह से किसी से कुछ कह नहीं पाए और सारी रात बरामदा में रहकर किसी तरह गुजारनी पड़ी. सोमवार सुबह इसकी खबर लगते ही परसिया अंचल टीएमसी के अध्यक्ष अनिल सिंह ,आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, परसिया कोलियरी एजेंट आरआर कांत, सुरक्षा अधिकारी अनिल गोहरा, एस के मिश्रा पीड़ित परिवार के रहने की व्यवस्था करवाएं.
घर में धसान कि आखिर वजह क्या है
इस विषय को लेकर ईसीएल जानने की कोशिश कर रही है.तृणमूल अंचल अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा पुराना खदान होने की वजह से सही से बालू नहीं भरे होने की वजह से ऐसी घटना अक्सर यहां होती रहती है.यह तो ईश्वर की कृपा से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी. उन्होंने इसीएल प्रबन्धन से मांग की है कि प्रबन्धन सठीक कारण का पता लगाकर इस समस्या का समाधान करें,ताकि दुबारा इस तरह की घटना न घटे.

0 टिप्पणियाँ