रानीगंज-रानीगंज के सोष्टीगोडिया स्थित पब्लिक पुस्तकालय में ज्वेलर्स एसोसिएशन ऑफ रानीगंज का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव के बाद बलराम राय को अध्यक्ष, प्रदीप कुमार नंदी को कार्यकारी अध्यक्ष, सुदीप्तो राय ,सुदीप्त नंदी,अरूप दे संयुक्त सचिव,गदाधर दत्ता,विश्वनाथ रॉय संयुक्त कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है.अपने वक्तव्य में अध्यक्ष बलराम राय ने कहा कि एक समय था जब हम सभी अपना व्यवसाय सरल रूप में किया करते थे, लेकिन आज स्थिति बदल गई है. नए नए नियम सामने आने से हमारे सामने कई चुनौतियां हैं. आज हम सभी अपने खर्चे पर कटौती करने के लिए मजबूर है. उन्होंने कहा की इस चुनौती को पार करने के साथ ही हमें अपनी गुणवत्ता को भी ध्यान रखना होगा क्योंकि लोगों का विश्वास सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. वहीं प्रदीप नंदी ने कहा कि इस अंचल का बड़ा मंडी रानीगंज है, यहां लोग ज्वेलरी खरीदने के लिए दूरदराज से आते हैं. हम लोग आज सैकड़ों लोगों को काम देते हैं ,लेकिन वर्तमान में जो चुनौतियां हैं उसे पार करने में काफी दिक्कत आ रही है ,क्योंकि आजकल लोग ऑनलाइन पर निर्भर हो गए हैं. ऐसे में कामगारों को रखकर सैलरी देना भी चुनौती से कम नहीं है.

0 टिप्पणियाँ