कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष ने अपने प्रत्याशियों को लेकर की बैठक




आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने शनिवार को आसनसोल कोर्ट परिसर स्थित बार एसोसिएशन कार्यालय में अपने प्रत्याशियों को लेकर बैठक किया। बैठक में कांग्रेस के सभी 52 प्रत्याशी या उनके इलेक्शन एजेंट शामिल हुए। इस दौरान प्रसेनजीत पूईतंडी, एसएम मुस्तफा, साइना परवीन आदि भी उपस्थित थे। इस दौरान देवेश चक्रवर्ती ने बताया कि नगर निगम चुनाव के दौरान हाईकमान का जो दिशा निर्देश आया है। उसको बताने और किस तरह कांग्रेस कार्यकर्ता प्रचार मैदान में जाएंगे। इसको लेकर आज बैठक की गई। जिसमें विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। हालांकि शासक दल तृणमूल कांग्रेस धमकाने चमकाने की राजनीति कर रहा है। इसको लेकर कांग्रेस के तरफ से पुलिस अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी को पत्र दिया गया। उसके बावजूद भी उनके चार नंबर वार्ड के प्रत्याशी को नामांकन वापस करवा दिया गया और उन्हें तृणमूल कांग्रेस में मिला लिया गया। पुलिस निष्पक्ष रुप से कार्य नहीं कर रही है। कोयला, बालू माफिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके उम्मीदवार को धमका रहे हैं। लेकिन पुलिस उनका सहयोग कर रही है। लेकिन इससे कांग्रेस डरने वाला नहीं है। कांग्रेस के जो भी 52 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। वह जमकर लड़ाई लड़ेंगे और बोर्ड गठन करने में कांग्रेस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर