रानीगंज-रानीगंज के 91 नंबर वार्ड से खड़े सीपीआईएम प्रार्थी कल्लोल घोष काशीपुर डांगा और चांद मोहल्ला इलाके में चुनाव प्रचार किये.इस दौरान उन्होंने पथ सभा भी की, जहां उन्होंने लोगों से हंसुआ हथौड़ी तारा यानी सीपीआईएम को वोट देने की अपील की, ताकि इलाके का पूर्ण विकास संभव हो सके. उन्होंने टीएमसी और बीजेपी को एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया, उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही हैं, जिसका असर आम जनता पर पड़ रहा है.वही टीएमसी सिर्फ लोगों की भलाई का दिखावा करती है लेकिन असल में सिर्फ वह अपनी गद्दी संभालने में लगी है. उन्होंने आगे कहा कि इस इलाके से जिसे जनता ने विधायक चुना वह इस महामारी के दौर में लोगों के पास खड़ी नहीं दिखी. आसनसोल नगर निगम के मेयर जो कल तक टीएमसी का दामन थामे थे आज बीजेपी पार्टी में चले गए हैं. आज अगर जनता की भलाई कोई सोच सकता है, तो वह सिर्फ सीपीआईएम पार्टी है. आज के चुनाव प्रचार में सीपीआईएम नेता हेमंत प्रभाकर ,प्रदीप दास सहित कई नेता उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ