चुनाव कर्मियों का प्रशिक्षण कार्य शुरू




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम चुनाव के दौरान कार्य करने वाले चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण देने का कार्य शनिवार से शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण कार्य जिला शासक कार्यालय के समीप स्थित डीएवी. स्कूल में किया जा रहा है। जिसमें फास्ट, सेकंड, थर्ड पोलिंग ऑफिसर एवं अन्य पद के चुनावी कर्मी भी शामिल हैं। इसके बारे में जानकारी देते हुए एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि आज से दो चरण में प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू किया गया है। रविवार को भी दो चरण में प्रशिक्षण होगा। यह प्रशिक्षण कार्य 44 कमरे में चल रहा है। जिसमें प्रत्येक कमरे में दो प्रशिक्षक 40 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। किस तरह ईवीएम चलाया जाएगा।क्या-क्या नियम कानून है। किस फॉर्म को कैसे भरना है। इसकी जानकारी दी जा रही है। आज पहले चरण में 1760 दूसरे चरण में 1760 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। रविवार को भी दो चरण में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल