मल्टी सुपर स्पेशलिटी हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल का मंत्री मलय घटक ने किया शिलापट्ट का अनावरण




आसनसोल : आसनसोल स्तिथ सृष्टि नगर में 400 बेड़ो वाला हेल्थवर्ल्ड हॉस्पिटल का शिलान्यास राज्य के कानून एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने किया. इस अस्पताल के बन जाने से आसनसोल के मरीजों को अब दुर्गापुर में चिकित्सा कराने के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. मौके पर आर के मिशन आश्रम के स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज, काजी नजरूल विश्वविद्यालय के कुलपति साधन चक्रवर्ती, दुर्गापुर की मेयर आनंदिता मुखर्जी, पांडेश्वर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, विधायक हरेराम सिंह, सेल आईएसपी ईडी अनूप कुमार, आसनसोल नगर निगम के निवर्तमान प्रशासक अमरनाथ चटर्जी मुख्य अतिथि थे. इसके आलावा अन्य अतिथियों में अभिजीत घटक, चंद्रशेखर कुंडू, नरेश अग्रवाल, जगदीश बागड़ी, बीके ढल्ल, हरि अग्रवाल, हेल्थ वर्ल्ड के प्रमुख डॉक्टर ए गांगुली, मोहन शर्मा, बंगाल सृष्टि के विनय चौधरी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम पर दौरान सर्वप्रथम मंत्री मलय घटक ने शिलापट्टी का अनावरण किया और परियोजना की आधारशिला रखी. इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज आसनसोल वासियों के लिए काफी आनंद का दिन है क्योंकि आज हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल का शिलान्यास किया गया। अब तक आसनसोल निवासियों को इलाज करने के लिए दुर्गापुर कोलकाता या अन्य जगहों पर जाना पड़ता था, क्योंकि यहां मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल नहीं था. लेकिन इस अस्पताल के खुल जाने से अब सभी परिसेवा यहां मिलेगा।उन्होंने कहा कि हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल के मालिक डॉक्टर अर्नान्शु गांगुली से मैंने 4 साल पहले कहा था कि वे आसनसोल में एक अस्पताल खोलें. हम लोग वहां जमीन मुहैया करवाएंगे. सरकारी कामकाज में जमीन मुहैया कराने में 4 साल लग गया, लेकिन उन्हें सृष्टि नगर में एक रेडीमेड बिल्डिंग मिल गया. जिसको बढ़ाकर यहां 400 बेडो का अस्पताल बनाया जाएगा. आसनसोल में पहले केवल एक महकमा अस्पताल हुआ करता था. लेकिन जब तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी और राज्य के मुख्यमंत्री ने पश्चिम वर्धमान जिला गठन किया. तब महकमा अस्पताल को जिला अस्पताल में तब्दील कर दिया गया. उसके बाद पूरे राज्य में 43 सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बनाया गया. जिसमें आसनसोल जिला अस्पताल को भी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बनाया गया . ईएसआई परिसर में बीएससी नर्सींग कॉलेज का भी निर्माण किया गया.जहां पश्चिम बर्दवान के अलावा अन्य जिलों के छात्र-छात्राएं नर्सींग का प्रशिक्षण ले रही हैं. यहां डीएमएलटी, एक्सरे की भी पढ़ाई शुरू कर दी गई है.आसनसोल में मेडिकल कॉलेज की अभाव है.राज्य सरकार निजी संस्थानों को भी मेडिकल कॉलेज खोलने पर बढ़ावा दे रही है.मंत्री ने अपील करते हुए कहा कि कोई भी आसनसोल में मेडिकल कॉलेज खोलना चाहते हैं,तो वह सामने आए राज्य सरकार उन्हें मदद करने के लिए तैयार है.मंत्री ने कहा कि ईएसआई अस्पताल से मरीजों को दुर्गापुर या कोलकाता के अस्पतालों में रेफर किया जाता था. अब आसनसोल हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल खुल जाएगा, तो यहां भी इलाज होगा. अस्पताल की ओर से कहा गया कि इस अस्पताल का निर्माण करने का उद्देश्य अत्याधुनिक उपकरणों और अनुभवी और विशेषज्ञ सलाहकारों की एक शानदार टीम से लैस प्रस्तावित 400 बिस्तरों वाले अस्पताल में मरीजों को किफायती कीमत पर सही उपचार और सहायता प्रदान करना है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त