कुमार बाजार की रहने वाली एक दिव्यांग बच्ची को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की तरफ से व्हीलचेयर प्रदान की गयी




रानीगंज-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन,रांनीगंज शाखा की तरफ से रानीगंज के कुमार बाजार इलाके की रहने वाली एक दिव्यांग बालिका को व्हील चेयर प्रदान किया गया. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रानीगंज शाखा की अध्यक्ष स्वीटी लोहिया ने कहा कि यह बचपन से ही दिव्यांग है, हमारी संस्था को जब इस बारे में पता चला तो इस बच्ची को एक व्हीलचेयर देने का फैसला लिया . इस निर्णय के तहत गुरुवार हमारी संस्था की तरफ से इसे व्हील चेयर प्रदान किया गया है.स्वीटी लोहिया ने कहा कि हमारी संस्था हर वक्त ऐसे सामाजिक कार्य करती रहती है. कोरोना काल में और लॉक डाउन के दौरान भी संस्था जरूरतमंदों के बीच राशन खाद्य सामग्री मुहैया कराई थी, वहीं अगर किसी जरूरतमंद को किसी भी चीज की जरूरत पड़ती है और अगर हमारी संस्था को इस बारे में जानकारी मिलती है तो उसे जल्द ही पूरा करने की कोशिश की जाती है. इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रानीगंज शाखा कोषाध्यक्ष सरोज अग्रवाल,आशा टोडानी, पूनम सतनालिका,पूनम सराफ,बबिता अग्रवाल,सुमन मोदी,रंजीता भालोटिया,रश्मि भालोटिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन