लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक सदस्य मेल्विन जोंस के जन्म दिवस के उपलक्ष पर सप्ताह व्यापी कार्यक्रम का आयोजन



रानीगंज-लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक सदस्य मेल्विन जोंस का विगत 13 जनवरी को जन्मदिन था, जिसके तहत ही लायंस क्लब की तरफ से कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की तरफ से भी सप्ताह व्यापी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रविवार रानीगंज के इतवारी मोड में करीबन 100 गरीबों के बीच फूड पैकेट बांटे गए। इस दौरान लायंस क्लब के अध्यक्ष हर्षवर्धन खेतान ने कहा कि लायंस क्लब की तरफ से हर वक्त सामाजिक कार्य किए जाते हैं जो आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 18 जनवरी को जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे जाएंगे और 20 जनवरी को राशन सामग्री वितरित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से जो सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान 1 महीने तक चलाया जा रहा है उसके अंत में या नहीं जनवरी महीने के अंत में लायंस क्लब आफ रानीगंज की तरफ से 100 हेलमेट बाटे जाने का कार्यक्रम भी रखा गया है, उम्मीद की जा रही है कि इस कार्यक्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कई अधिकारी शामिल होंगे। हर्षवर्धन खेतान ने आगे कहा कि जिस तरह से देश में महामारी का दौर चल रहा है इसे देखते हुए लायंस क्लब की तरफ से फिर द हंगर एक योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत लोगों को निशुल्क भोजन कराया जाता है इसी कार्यक्रम के तहत आज एक सौ लोगों के बीच फूड पैकेट बांटे गए। कार्यक्रम में फीड द हंगर योजना की चेयर पर्सन रीना खेतान, लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के कई सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन