नगर निगम चुनाव के लिए रूपेश यादव ने प्रचार किया शुरू



रानीगंज -आसनसोल नगर निगम का चुनाव आगामी 22 जनवरी को है, और इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. रानीगंज के 37 नंबर वार्ड से तृणमूल की तरफ से रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव को पार्षद के चुनाव के लिए चुना गया है.मंगलवार टीएमसी समर्थकों के नेतृत्व में चुनाव प्रचार और दीवार लेखन का कार्य किया गया. इस दौरान 37 नंबर वार्ड प्रार्थी रुपेश यादव ने कहा कि मां माटी मानुष की सरकार ने जो उन्नति के कार्य राज्य की जनता के लिए किया है, वह किसी और पार्टी ने अभी तक नहीं किया है और इसका जवाब भी कोलकाता नगर निगम के चुनाव में मिल चुका है.हमें उम्मीद है कि आने वाले आसनसोल नगर निगम चुनाव और राज्य के सभी नगर निकाय के चुनाव में टीएमसी अपना परचम लहराएगी और जिस तरह से राज्य का विकास हो रहा है, हमें उम्मीद है कि इस चुनाव के बाद और भी ज्यादा तेजी से राज्य का संपूर्ण विकास होगा. इस दौरान तृणमूल नेता साधन सिंह, बापी चक्रवर्ती उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त