बांकुड़ा-बांकुडा के गंगाजल घाटी थाना अंतर्गत श्रीरामपुर बडशाल ग्राम में लाठी डंडा और अग्नेयास्त्र लेकर हमला चलाया गया, यह आरोप विरोधी दल बीजेपी पर लगा है। ग्राम वासियों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव से ही टीएमसी कर्मी होने की वजह से बीजेपी की तरफ से बार-बार हमला किया जा रहा है।विगत रविवार रात भी बीजेपी के गुंडे उन पर हमला कर दिए, इतना ही नहीं उनके खेत में उपजे मूल्यवान फसल को भी अपराधियों ने नष्ट कर दिया। हमले के दौरान घर में पुरुष ना होने की वजह से महिलाओं द्वारा जब बाधा दी गई तो उन पर भी हमला किया गया, उनकी साड़ी को भी फाड़ दिया गया। इस पूरे विषय को लेकर गंगाजल थाना में स्थानीय तृणमूल नेतृत्व की तरफ से शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक यह घटना को लेकर किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमले की वजह से गांव में आतंक का माहौल देखा जा रहा है। गांव वालों का कहना है किस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप की जरूरत है। इस घटना पर शालतोड़ा विधानसभा की विधायक चंदना बाउरी ने कहा यह तृणमूल की गुटबाजी के सिवा और कुछ भी नहीं है इसमें भारतीय पार्टी का कोई हाथ नहीं है। वहीं टीएमसी पार्टी के नेता निमाई माझी ने विधायक के आरोप को बेबुनियाद करार दिया है।

0 टिप्पणियाँ