इस्पात नगर में मारपीट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

इस्पात नगर के एडिशन इलाके में तृणमूल के दो गुटों में हुई थी मारपीट




दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना की पुलिस ने इस्पात नगर के एडीशन रोड इलाके में मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया. शुक्रवार आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पकड़े गए आरोपियों में आइंस्टाइन रोड निवासी बंटी बाल्मीकि एवं जयदेव रोड निवासी सौम्यदीप विश्वास शामिल है. आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा संख्या 143 /447 /323/ 324 /325 /307/ 427 /354 /379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. उल्लेखनीय है कि दुर्गापुर के इस्पात नगर में तृणमूल के दो गुटों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है. 5 जनवरी को एडिशन इलाके में देवाशीस रेज नामक तृणमूल समर्थक के घर में घुसकर अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ करते हुए उनकी पिटाई कर दी थी. जख्मी देवाशीष एवम उसके परिजनों ने देवांशु चक्रवर्ती एवं समीर खान के नेतृत्व में हमला करने एवं महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने के साथ गोली फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था. घटना के बाद विद्यापति रोड स्थित विवेकानंद क्लब में बम बाजी की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गया था. घटने की शिकायत मिलते ही पुलिस गुरुवार की देर रात सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए बंटी बाल्मीकि यह सौम्यदीप विश्वास को हिरासत में ले लिया. शुक्रवार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर भेजा गया. इस बारे में पुलिस ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर मारपीट की घटना में शामिल गिरोह के दूसरे सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त