रानीगंज थाना के नए आईसी सुदीप्तो दास गुप्ता को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के तरफ से किया गया सम्मानित






रानीगंज-रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से रानीगंज थाना के नए आईसी सुदीप्तो दास गुप्ता को सम्मानित किया गया. इस दौरान रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष और सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद खेतान ने कहा रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स लगातार सामाजिक कार्य करती है. उन्होंने कहा कि आज चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन में रानीगंज थाना के नए आईसी सुदीप्तो दास गुप्ता को सम्मानित किया गया है .हम उनसे रानीगंज की समस्याओं पर बातचीत कर और उनका जल्द समाधान करने का आग्रह करेंगे. उन्होंने कहा कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स हर तबके के लोगों की समस्या के समाधान लिए 24 घंटे तत्पर है. व्यावसायिक वर्ग होने के बावजूद भी हमारी तरफ से सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं और यह बात रानीगंज शहर के हर एक व्यक्ति को पता है.  सम्मान समारोह में थाना प्रभारी सुदीप्तो दासगुप्ता ने कहा कि मैं रानीगंज शहर से भली भांति वाकिफ हूं.एक समय में मैं पंजाबी मोड़ फाड़ी का प्रभारी था और उस दौरान मैंने रानीगंज शहर को बहुत करीब से देखा है. मुझे यह भी पता है कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स समाज के प्रति समर्पित होकर कंधा से कंधा मिलाकर काम करने में विश्वास रखती है.उन्होंने इस दौरान लोगों से पुलिस से सीधा संपर्क रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम किया जा सके. कार्यक्रम का संचालन रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया ने किया. चैम्बर के कार्यो की जानकारी सचिव अरुण भरतीया ने की, जबकि स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान ने किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर