Slide 1 Slide 2 Slide 3

एक के बाद एक कई घरों को चोरों ने बनाया निशाना, किसी घर में लाख रुपए तो किसी में हजार रुपए की चोरी की




रानीगंज-रानीगंज शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है. रानीगंज के 35 नंबर वार्ड रोनाई शरीफ इलाके के बुम्बा कॉलोनी में बीते रात एक के बाद एक कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इस इलाके के रहने वाले मोहम्मद कमरुदीन के घर से करीबन 1लाख रुपए की चोरी की गयी. मोहम्मद कमरुद्दीन ने बताया कि उनकी बेटी के लिए दो कान के झुमके, दो नाक की नथ, चांदी के पायल और नगद में एक बैग में 10000 तो दूसरे बैग में 15000 रुपए रखे थे. सारे गहने सहित नगद लेकर चोर नौ दो ग्यारह हो गये. मोहम्मद कमरुद्दीन के घर से चोरी करने के बाद चोर मोहम्मद रफीक खान के घर से 17 से 18 हजार नगद रुपए की चोरी कर चलते बने. रफीक का कहना है कि उनकी मां का कोलकाता के कैंसर अस्पताल में इलाज चल रहा है उन्हीं के लिए यह रुपए रखें हुए थे जिसकी जानकारी शायद चोरों को थी और इसी का फायदा उठाकर चोर, चोरी कर ले गये. वहीं  अन्य कई घरों से भी मोबाइल और कुछ कीमती सामानों की चोरी कर चोरों ने पुलिस को चुनोती दिया है. चोरी के मामले को लेकर इलाके के लोगों का कहना है कि अक्सर ही यहां चोरी की घटनाएं हो रही है, पुलिस की लापरवाही की वजह से यह घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. अगर अब भी पुलिस उस पर लगाम नहीं लगाएगी, तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ी घटनाओं को चोर बेखौफ अंजाम देंगे. दूसरी औऱ चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त