मंत्री मलय घटक ने तृणमूल उम्मीदवारों को दिया जीत का मंत्र



आसनसोल : तृणमूल द्वारा शनिवार को आसनसोल कल्याणपुर हाउसिंग स्थित शुभम मैरिज हॉल में मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में एक बैठक बुलाई गई। बैठक में 106 वार्डों के तृणमूल प्रत्याशी उपस्थित हुए। बैठक में प्रत्याशियों के अलावा तृणमूल के जिला अध्यक्ष विधान उपाध्याय भी उपस्थित थे। बैठक के बाद मंत्री मलय घटक ने बताया कि जिला सभापति ने सभी 106 वार्ड के प्रत्याशियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में किस वार्ड में क्या कमी है। इसकी जानकारी ली गई। किस वार्ड में प्रत्याशियों को क्या कमी है। इसकी पूर्ती कैसे की जाए। इस पर चर्चा किया गया। उम्मीदवारों ने कहीं पथ सभा कहीं बैनर पोस्टर कहीं और अन्य समस्याओं के बारे में बताया। उन समस्याओं को जल्द ही दूर करने का प्रयास किया जाएगा। ताकि टीएमसी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित कर सके। कुछ प्रत्याशियों ने महिला वक्ताओं का पथ सभा करवाने की मांग की। हालांकि सभी उम्मीदवारों को यह हिदायत दे दी गई है की कोरोना के नियमों को पूरी तरह सख्ती से पालन करते हुए अपना चुनाव प्रचार करें। 5 लोग से ज्यादा डोर टू डोर प्रचार में ना जाए। पथ सभा के दौरान 50 से अधिक लोगों की भीड़ ना जूटे। इसका पूरी तरह ख्याल रखें। खुला मैदान में कोरोना के नियमों के अनुसार 500 या 200 जो भी संख्या है। उस निश्चित संख्या के अंदर ही भीड़ जुटाये। प्रचार के दौरान सभी मास्क का अवश्य प्रयोग करें। सभी प्रत्याशी कोरोना के नियमों का पालन करते हुए अपना प्रचार कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त