Slide 1 Slide 2 Slide 3

भाजपा की बोर्ड बनी तो पार्षद द्वारे "मेयर पाड़ाए"कार्यक्रम शुरू होगा- जितेंद्र तिवारी



आसनसोल -यदि आसनसोल नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की बोर्ड बनती है तो जितने भी अस्थाई कर्मी है। उनको स्थाई कर दिया जाएगा।वही नगर निगम के सभी 106 वार्डों में एक-एक वार्ड लेवल नॉडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जो पूरे वार्ड की समस्या को समाधान करेंगे। साफ-सफाई, सड़क, पानी बिजली सभी समस्या का निष्पादन करना उनका कार्य होगा। इसके लिए उन्हें 21500 रुपये की राशि दी जाएगी। उक्त बातें भाजपा नेता व पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की बोर्ड बनती है तो किसी भी व्यक्ति को नगर निगम का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा। क्योंकि भाजपा के बोर्ड गठन करने के बाद पार्षद द्वारे मेयर पाड़ाए कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। आप को सर्टिफिकेट या कोई अन्य कार्य की आवश्यकता है। आप एक फोन पार्षद को कीजिए 3 घंटे के भीतर आपका कार्य संपन्न कर दिया जाएगा। यदि आप मेयर को कुछ कहना चाहते हैं। तो एक फोन कीजिए 72 घंटे के अंदर मेयर या उसका प्रतिनिधि आपसे मिलकर आपकी समस्या को सुनेंगे और उसको समाधान करेंगे। वही कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि जिस पिंटू मुखर्जी ने भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की बात कही जा रही है। वह पिंटू मुखर्जी भाजपा का कर्मी नहीं है। वे पिंटू मुखर्जी दूसरा है। जल्द ही उन्हें मीडिया के सामने मुखातिब किया जाएगा। वह पिंटू मुखर्जी 2009 से भाजपा के सदस्य हैं। किसी कारण बस वह पर्चा नहीं भर पाए। जबकि अरविंद तिवारी को सीके रेशमा की फोन आए और उन्हें धमकी दिया गया। जिसके कारण वे अपना पर्चा दाखिल नहीं कर पाए क्योंकि एक माह पहले ही उनके घर पर हमला हुआ था। वह टीएमसी के भय से भयभीत हो गए। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष दिलीप दे, सुब्रतो मिश्रा, जिला प्रभारी विवेकानंद बाउड़ी, निर्मल कर्मकार, पवन सिंह उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त