Slide 1 Slide 2 Slide 3

डब्ल्यूबीडीसीएल चेयरमैन राजीव सिन्हा ने नए कारखाने स्थापित करने को लेकर उद्योगपतियों के साथ की चर्चा







आसनसोल-आसनसोल के निंघा में व्यवसायिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ नये कारखाने स्थापित करने को लेकर डब्ल्यूबीडीसीएल चेयरमैन राजीव सिन्हा ने बैठक की. मंगलवार निंघा के सिटी रेसिडेंसी होटल में वेस्ट बंगाल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन राजीव सिन्हा ने उद्योगपतियों के साथ बैठक कर नए कल कारखाने लगाने के दौरान किन-किन चीजों को लेकर परेशानियां आएंगी इस पर आलोचना की.इस विषय पर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान ने बताया कि चर्चा काफी अच्छी रही.फास्बेक्की के सचिव सचिन राय ने कहा कि काफी दिनों से कई समस्याएं अटकी पड़ी थी जिसका आज फैसला किया गया. वेस्ट बंगाल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन के चेयरमैन राजीव सिन्हा ने कहा कि कोयला के ऊपर निर्भर रहना कम करना होगा, कोयला का उपयोग कम कर उसके बदले में कारखाने में किस चीज का उपयोग किया जाए इस पर सोच विचार की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की आज के चर्चा के दौरान प्रदूषण पर भी चर्चा हुई। राजीव सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बर्दवान में आयरन, स्टील, रिफैक्ट्रीज काफी है ऐसे में प्रदूषण फैलना आम बात है इन सारे विषयों को ध्यान में रखते हुए,पोल्ट्री, मत्स्य पालन, चावल की भूसी से इथानल तैयार करना, दूध उत्पादन, सहित कई ऐसे शिल्प लगाने पर जो दिया गया। डब्ल्यूबीडीसीएल चेयरमैन राजीव सिन्हा ने मीडिया को बताया की राज्य में करीबन महीने भर में 2 करोड अंडे की बिक्री है और करीबन एक करोड़ अंडा बाहर से मंगाना पड़ता है। इस बैठक में सभी व्यवसायियों ने उम्मीद जताई हैं कि आने वाले दिनों में व्यवसाई वर्ग को काफी फायदा होने वाला है। आज के इस बैठक में डीएम अरुण प्रसाद, ईसीएल के सीएमडी प्रेम सागर मिश्रा, अड्डा के सीईओ नितिन सिंघानिया, साउथ बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आसनसोल, जामुडिया ,रानीगंज नियामतपुर, दुर्गापुर,उखड़ा, बांकुड़ा, पुरुलिया के उद्योगपति शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त