पांडवेश्वर----पांडवेश्वर में खोट्टाडीह मोड के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ईसीएल डंपर के बीच सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गयी. आनन-फानन में क्षेत्र के लोगों ने घटना का विरोध किया और ईसीएल परिवहन वाहन को रोककर विरोध करना शुरू कर दिया. घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे तक बाधित रहा. पांडेश्वर थाने की पुलिस बल पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को आश्वस्त किया और पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया.स्थानीय लोगों की एक ही मांग थी कि जब तक इलाके के लोग के साथ इसीएल चर्चा नहीं कर लेते तब तक ईसीएल का परिवहन वाहनों को क्षेत्र में चलने नही दिया जाएगा.
लेकिन कुछ घंटों के लिए परिवहन बंद होने के बाद, ईसीएल ने ग्रामीणों से परामर्श किए बिना अपने वाहनों को फिर से शुरू कर दिया,लेकिन शनिवार दोपहर डेढ़ बजे एक बार फिर दुसरी सड़क दुर्घटना हो गई.
खोट्टाडीह गांव निवासी सोमनाथ घोष अपनी बाइक से इलाके में मछली पकड़ने जा रहा था. पांडवेश्वर की ओर से आ रहे ईसीएल डंपर की आमने-सामने की टक्कर में सोमनाथ बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की खबर गांव में पहुंचते ही आक्रोशित भीड़ ने ईसीएल के वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी.उपद्रवियों ने करीब आठ से दस वाहनों में तोड़फोड़ की, स्थानीय लोगों ने मांग किया की सुबह दुर्घटना के बाद ग्रामीणों के साथ चर्चा के बाद ही परिवहन वाहन चले, ईसीएल ने ग्रामीणों की उपेक्षा की और बिना बातचीत के ही वाहनों को शुरू कर दिया और परिणामस्वरूप दुसरी दुर्घटना फिर से हो गई, हादसे में खोट्टाडीही गांव निवासी सोमनाथ घोष गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना को बढ़ते देख कर पांडवेश्वर थाने से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिस ने सड़क का घेराव कर रहे लोगों को समझा बूझा कर स्थिति सामान्य किया लेकिन इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही.

0 टिप्पणियाँ