प्रधानमंत्री द्वारा वीर बाल दिवस मनाये जाने की घोषणा का स्वागत किसान कोआर्डिनेशन कमिटी ने किया



रानीगंज -  सामाजिक संस्था सुरक्षा की और से रानीगंज की ओर से आयोजित एक संगोष्ठी आयोजित किया गया,जिसमे पश्चिम बंगाल किसान कोआर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के द्वारा प्रत्येक वर्ष 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में घोषणा किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की .संगठन के  राज्य सयोंजक सरदार तेजिंदर सिंह बल ने प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा की सराहना व्यक्त की-एवं कहा की देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा सिखों के दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार को घोषणा  की गई कि प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को चार साहिबजादो को समर्पित वीर बाल दिवस मनाया जाएगा एवं उस दिन सरकारी छुट्टी  भी रहेगी . राज्य मीडिया प्रभारी दलजीत सिंह ने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया है. भारत की आन-बान और शान के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और उनकी दादी माता गुजर कौर ने अपना बलिदान दिया. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की मांग तीनों कानून वापसी पर जो दरिया दिल दिखाते हुए एवं माफी मांगते हुए जिस रूप से वापस किया है उसके लिए भी हम लोगों ने तहे दिल से धन्यवाद देते हैं.     


       संगठन के पदाधिकारी सरदार परमजीत सिंह ने कहा कि इंसानियत की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले चारों साहिबजादों और माता गूजरी जी की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. देश के प्रधानमंत्री के द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी साहिब के साहिबजादो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस की घोषणा से पूरा सिख समाज प्रधानमंत्री के  प्रति गर्व कर रहे हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त