Slide 1 Slide 2 Slide 3

एक ही घर पर लगातार दूसरी बार हुई चोरी की घटना, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन



रानीगंज- रानीगंज के बरदही निवासी बाबू कुमार राम के घर में एक साल के बाद दूसरी बार चोरी की घटना हुई है. 1 साल पहले भी चोर घर में घुसकर गहने और नगद सहित डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर चलते बने थे, और लगभग 1 साल बाद एक बार फिर से चोरों ने घर के ताले को तोड़कर समान लेकर नौ दो ग्यारह चले. पीड़ित बाबू कुमार राम का कहना है कि उनका शिशु बागान में भी एक और घर है और पूरा परिवार वहीं रहता है, हालांकि पहली बार जब चोरी हुई थी तब से परिवार के कुछ सदस्य वहां से आकर इस घर में रहने लगे थे ,लेकिन  सोमवार रात किसी कारण वश वे लोग नहीं आ पाए और इसी का फायदा उठाकर चोर घर के ताले को तोड़कर अंदर घुसे और घर का सामान चोरी कर ले गये. बाबूराम का कहना है कि यह घर उनके पिता महेंद्र कुमार राम द्वारा बनवाया गया है जो कि एसबीआई के रिटायर्ड कर्मी है. सुबह रोजाना की तरह जब बाबू कुमार राम घर में पूजा करने के लिए आए तो उन्होंने सबसे पहले घर के मुख्य दरवाजे में लगे ताले को टूटा हुआ पाया इसके बाद घर में प्रवेश करने पर सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा मिला. आनन-फानन में रानीगंज थाना में इसकी खबर दी गई. खबर मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी. स्थानीय लोगो का कहना है कि हालांकि यह तो पुलिस हर वक्त ऐसी घटनाओं में कहती रहती है, लेकिन अब देखना है कि 2 बार एक ही घर में हुई चोरी को पुलिस कितना गंभीरता पूर्वक लेती है, अगर पुलिस अब भी चौकन्नी नहीं होगी तो एक बार फिर से चोरों का मनोबल बढ़ेगा और वे लोग इससे भी बड़ा कारनामा करने से बाज नहीं आएंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त