विश्वासघात दिवस के उपलक्ष पर एडीजीपी कार्यालय में पश्चिम बंगाल किसान कोआर्डिनेशन कमेटी द्वारा डीएम के नाम से सौंपा गया ज्ञापन




आसनसोल-देशभर में किसान मोर्चा द्वारा विश्वासघात दिवस मनाया जा रहा है, इसके तहत पश्चिम बंगाल किसान कोआर्डिनेशन कमेटी की तरफ से भी विश्वासघात दिवस के उपलक्ष पर अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन एडीजीपी कार्यालय में सौंपा गया। पश्चिम बंगाल किसान कोआर्डिनेशन कमेटी के कन्वेनर तजिंदर सिंह बल ने कहा कि हमने एडीजीपी कार्यालय में डीएम के नाम से एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें 6 सूत्री मांगे रखी गई है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले डेढ़ साल से देशभर के किसान जिन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा पत्र के माध्यम से किसानों की सभी मांगे पूरी करने की घोषणा की गई थी,लेकिन सरकार इसपर अमल नहीं की। किसानों की तरफ से मांग की गई थी की फसलों के एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। किसान आंदोलन में जितने भी किसानों के ऊपर थाने में या फिर कोर्ट में केस दर्ज किए गए थे उन्हें वापस लिया जाए। किसान आंदोलन के दौरान 700 शहीद किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों की मांगे ना मानने के खिलाफ ही विश्वासघात दिवस मनाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा