मोहम्मद नूर आलम उर्फ रुस्तम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का आगाज जेके नगर लाइनपार में



रांनीगंज : जेके नगर लाइनपार के इलेवन स्टार क्लब एवं राजा चौक की ओर से मोहम्मद नूर आलम उर्फ रुस्तम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का आयोजन जेके नगर लाइन पर स्थित फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया गया. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है. जिसका उद्घाटन मैच गुरुवार को कुनूस्तोरिया इलेवन बनाम आसनसोल ओके बॉयज के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुनूस्टोरिया इलेवन की टीम ने 8 ओवरों में 128 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में आसनसोल ओके बॉयज की टीम 8 ओवरों में 93 रन ही बना सकी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुनूस्तोरिया 11 के सुमित को दिया गया, जिसने 44 रन बनाए तथा 1 विकेट भी लिया. दूसरा मैच रानीगंज राजबाड़ी उदय सिंह बनाम बेनाली कोलियरी इलेवन के बीच खेला गया ,जिसमें बेनाली कोलियरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 106 रन बनाए. जवाब में राजबाड़ी की टीम 8 ओवरों में 85 रन ही बना सकी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रमोद कुमार दुबे, दलवीर सिंह बग्गा, बरिआम सिंह, महेंद्र राणा उपस्थित हुए. मैच के मुख्य आयोजन करता शफीक सिंह उर्फ सप्पू ने बताया कि मोहम्मद रुस्तम इसी ग्राउंड मैं क्रिकेट खेला करते थे. 30 अक्टूबर 2015 को 42 साल की उम्र में असामयिक उनकी मृत्यु हो गई। उनकी याद में हम लोग क्रिकेट टूर्नामेंट करवा रहे हैं. जिसमें उनके परिवार के सभी सदस्य उपस्थित हुए. उनकी आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया गया. उपस्थित सभी अतिथियों एवं दोनों टीम के खिलाड़ियों ने मोहम्मद रुस्तम को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 3 फरवरी को खेला जाएगा. टूर्नामेंट के विजेता टीम को 18000 तथा उपविजेता को 12000 का नगद पुरस्कार ट्रॉफी के साथ दिया जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त